आचंलिक

नारी सम्मान योजना को लेकर विदिशा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

विदिशा। कल विदिशा मैं नारी सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई संपन्न। नारी सम्मान योजना को लेकर कॉन्ग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में नारी सम्मान योजना को आधिकारिक रूप से 9 मई को लॉन्च करेगी। इसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का और 500 रु. में गैस सिलेंडर देने की घोषणा है। योजना का फॉर्म बहुत संक्षिप्त है और इसमें महिलाओं की पात्रता सम्बन्धी कॉलम नहीं हैं। 9 मई को नाथ गृह जिले छिंदवाड़ा की परासिया विधानसभा से इस योजना को लॉन्च करेंगे। वरिष्ठ नेता जिलों में आधिकारिक लॉन्च के तौर पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। सुरेश पचौरी भोपाल में, अरुण यादव इंदौर में, कांतिलाल भूरिया रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। विंध्य के वरिष्ठ नेता अजय सिंह व्यक्तिगत कार्य होने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी एवं पार्टी उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि योजना महिलाओं में भेद नहीं करेगी। हालांकि आय सीमा जैसी कुछ पात्रताएं होंगी जिनका खुलासा 9 मई को होगा। योजना लॉन्च होने के बाद महिलाओं से फॉर्म भी भरवाएंगे।



आवेदिकाओं से लिखवाया जाएगा – जानकारी सही है
कांग्रेस द्वारा बनाए गए फॉर्म में नाम, नंबर, आधार, समग्र आईडी सहित बेसिक जानकारी मांगी गई है। वहीं लाड़ली बहना योजना में पारिवारिक आय, परिवार में करदाता, सरकारी नौकरी वाले सदस्य, अभी मिल रही पेंशन सहित तमाम बातों का विवरण मांगा गया है। कांग्रेस के फॉर्म में आवेदिकाओं से सिर्फ लिखवाया जाएगा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी सही है।

योजना के फॉर्म में लिखा ‘वचनबद्ध कमलनाथ’
योजना के लिए बने फॉर्म में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से लिखा गया है कि वे महिलाओं को 1500 रु महीना और 500 रु. में सिलेंडर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म बनाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार बनते ही यह योजना लागू हो जाएगी। बैठक में कई विदिशा विधायक शशांक भार्गव ब्लॉक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमल सिलकारी एवं समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
8ङ्कस्रह्य-2

Share:

Next Post

मप्र के भ्रष्ट अफसरों की फाइलें फिर खुलेंगी

Mon May 8 , 2023
भ्रष्टाचारियों के अभियोजन स्वीकृति के मामले देखेगा सीएमओ भोपाल। मप्र में अब भ्रष्ट अफसरों की फाइलों से जल्द ही धूल हटेगी। इसकी वजह यह है की भ्रष्टाचार में फंसे अधिकारियों-कर्मचारियों के अभियोजन के मामलों को अब खुद मुख्यमंत्री सचिवालय देखेगा। गौरतलब है की प्रदेश में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में एफआईआर दर्ज […]