विदेश

मास्क पहनने को कहा तो गुस्‍से में निकाली गन और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत

मास्को। मास्को(Moscow) में एक सरकारी सेवा केंद्र (government service center) में कथित तौर पर मास्क लगाने को कहने पर नाराज (Angry at being asked to wear a mask) एक शख्स ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या(shot dead two people) कर दी। रूसी मीडिया के मुताबिक इस घटना में चार और लोग घायल(Four more people injured) हुए हैं। मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन (Moscow Mayor Sergei Sobyanin) ने ट्विटर पर कहा कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

सोब्यानिन (Sobyanin) ने हमलावर या उसके संभावित मकसद के बारे में बिना कोई विवरण साझा करते हुए कहा कि यह घटना शहर के दक्षिणपूर्वी इलाके में हुई। मेयर ने कहा कि चिकित्सक घायल लोगों का उपचार कर रहे हैं। रूस के गृह मंत्रालय की प्रवक्ता इरिना वोल्क के मुताबिक संदिग्ध मास्को का रहना वाले 45 वर्षीय व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों में 10 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है।



डिप्टी मेयर अनास्तेसिया राकोवा ने कहा कि गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी सूत्र के हवाले से कहा गया कि सुरक्षा गार्ड द्वारा मास्क लगाए जाने के लिये कहे जाने को लेकर हुई बहस के बाद हमलावर ने बंदूक निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

स्थानीय नियमों के मुताबिक ऐसी जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने भी एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि शूटिंग स्थल पर एक ग्लॉक ‘हैंडगन’ मिली थी। रूस में हैंडगन और अन्य छोटी नाल वाले हथियारों का स्वामित्व गंभीर रूप से प्रतिबंधित है। केवल पेशेवर खेल निशानेबाजों को ही उन्हें रखने की अनुमति है, और हथियारों को शूटिंग क्लबों में संग्रहित किया जाना चाहिए। रूसी जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

लापरवाही: समागम में उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, 50 लोगों की थी अनुमति, पहुंची भारी भीड़

Wed Dec 8 , 2021
फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद (farrukhabad) में साकार विश्व हरि (Sakar Vishwa Hari) के सदभावना समागम (Sadbhavna Samagam) में उमड़ी भीड़ से शहर थम सा गया। शहर में जगह जगह जाम लगा रहा। इटावा बरेली हाईवे पर भी सात किमी लंबे जाम से वाहनों के पहिए रुक गए। प्रशासन का कहना है कि समागम के लिए 50 […]