व्‍यापार

जब कर्मचारी की जान बचाने के लिए विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए रतन टाटा, जाने क्या है मामला?

नई दिल्ली। हाल ही में 85 वां जन्मदिन मनाने वाले दिग्गज कारोबारी रतन टाटा अपनी सादगी के लिए रिटायरमेंट के बाद भी चर्चा में रहते हैं। रतन टाटा वर्ष 1991 में टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनने के बाद वर्ष 2012 तक इस पद पर बने रहे। उनकी अगुवाई में टाटा समूह ने नई ऊंचाईयों को छुआ। रतन टाटा को लोग सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति के तौर पर ही नहीं जानते बल्कि उनकी पहचान एक सौम्य और संवेदनशील इंसान की भी रही है।

अपने उदारतापूर्ण व्यवहार के कारण टाटा समूह के कर्मचारियों के लिए भी वे बहुत खास थे। आइए जानते हैं रतन टाटा की उदारता से जुड़ा वह किस्सा जब कंपनी के एक कर्मचारी की जान बचाने के लिए वे खुद एक पायलट के तौर पर विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि रतन टाटा दिग्गज कारोबारी होने के साथ-साथ लाइसेंसधारी पायलट भी हैं।

दरअसल, अगस्त 2004 में पुणे में टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई एयरलिफ्ट करने की सलाह दी, पर रविवार का दिन होने के कारण डॉक्टर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में पुणे में ही मौजूद रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के के लिए तैयार हो गए।


हालांकि उसी दौरान एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचाया गया। रतन टाटा की इस दरियादिली की कहानी ग्रुप के तत्कालीन कर्मचारियों ने ने ही लोगों को बताई। बता दें टाटा मोटर्स के तत्कालीन एमडी प्रकाश एम तेलंग ग्रुप में 50 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 2012 में रिटायर हुए। इसी साल रतन टाटा ने भी रिटायरमेंट लिया था।

# रतन टाटा को फाइटर प्लेन उड़ाने का भी अनुभव
रतन टाटा एक ट्रेंड लाइसेंसधाारी पायलट हैं। उनके पास पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये है। उन्हें फाइटर प्लेन उड़ाने का भी अनुभव है।वर्ष 2011 में रतन टाटा ने बेंगलुरु एयरशो में बोइंग के F-18 सुपर हॉर्नोट विमान में उड़ान भरी थी। इस की तस्वीर उन्होंने 28 फरवरी, 2019 को अपने 82वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा किया था। रतन टाटा ने टाटा वर्ष 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमाना एफ-16 में भी उड़ान भरी थी। उस समय उनकी उम्र 69 साल थी।

Share:

Next Post

ISRO Mission 2023 : भारत लॉन्च करने जा रहा पहला 'सूर्य मिशन'

Thu Jan 5 , 2023
नई दिल्ली (Delhi)। भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर (self dependent) बनना चाहता है और कई सेक्‍टरों में बन भी गया है और कुछ पर बड़ी तेजी से काम चल रहा है। अगर अंतरिक्ष (space) की बात करें तो अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है। हर साल ISRO दुसरे […]