क्राइम देश

पत्नी ने की एक छोटी सी मांग तो बौखलाया पति, गर्दन में खंजर घोंप उतारा मौत के घाट, बच्चों को भी मार देता लेकिन…

गाजियाबाद। मोदीनगर की उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक ग्रामीण ने धारदार हथियार से गला गोदकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद मकान में ताला लगाकर आरोपी भाग गया। देर रात तक मकान बंद देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन कुछ संपत्ति अपने बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी। इसी बौखलाहट में उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

हापुड़ के नान गांव निवासी पप्पू ने बेटी पूजा (40) की शादी करीब 18 साल पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव निवासी हरेंद्र से की थी। कुछ साल बाद हरेंद्र की मौत हो गई। पूजा अपने दोनों बच्चों मनीष और प्रियंका के साथ अलग रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध गांव निवासी सुभाष से हो गए।

पूजा के भाई सोनू ने बताया कि 2015 में उसने पहले से शादीशुदा सुभाष से कोर्ट मैरिज कर ली। सुभाष करीब आठ महीने पहले पूजा और दोनों बच्चों के साथ मोदीनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह लोग दो माह पूर्व ही उमेश पार्क कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। सोनू का आरोप है कि बहन पूजा कुछ संपत्ति अपने दोनों बच्चों के नाम करने के लिए सुभाष पर दबाव बना रही थी। आपराधिक प्रवृत्ति के सुभाष ने मौका देखकर मंगलवार को पूजा की हत्या कर दी।


देर रात तक मकान बंद रहने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि सुभाष अपने गांव अबूपुर भी जाता रहता था। मंगलवार सुबह पूजा के दोनों बच्चे मनीष (14) और प्रियंका (12) स्कूल चले गए। इसी बीच सुभाष उमेश पार्क पहुंचा और पूजा की हत्या करने के बाद मकान का ताला बाहर से बंदकर भाग गया। दिनभर मकान में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तो वहां पूजा का शव पड़ा था।

बच्चों को मारने की फिराक में था सुभाष
सोनू ने बताया कि सुभाष पूजा की हत्या करने के बाद मनीष और प्रियंका को स्कूल से अपने घर अबूपुर गांव ले गया। मां के बारे में पूछने पर सुभाष ने बच्चों को बताया कि उनकी मम्मी पिकनिक पर शिमला गई है और वह कई साल बाद आएगी। कुछ देर अबूपुर रखने के बाद सुभाष दोनों बच्चों को जंगल में किसी खंडहरनुमा मकान में ले गया। इसी बीच सुभाष को खोजती हुई पुलिस वहां पहुंच गई तब आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि सुभाष बच्चों की हत्या करने की फिराक में था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ससुर पप्पू की तहरीर पर आरोपी दामाद सुभाष के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Share:

Next Post

सीमा विवाद सुलाझाने के करीब, असम और मेघालय सरकार के बीच छह बिंदुओं पर बनी सहमति

Thu Jan 13 , 2022
शिलोंग। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि असम सरकार ने मेघालय सरकार के साथ छह सीमा विवादित क्षेत्रों को लेकर आपसी समझौता किया है। असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद के छह क्षेत्रों को दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा समझौते के पहले चरण के दौरान उठाया गया था। […]