
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को कहा कि कतर में जमा ईरान के छह अरब डॉलर की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिका के साथ बातचीत के बीच सप्ताहांत में फारस की खाड़ी क्षेत्र हुए हैं।
पेजेशकियन ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कतर में जमा इस राशि का जिक्र किया है। कतर, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब तक ईरान की कोई भी जमा राशि जारी नहीं की गई है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक पेजेशकियन ने कहा, ‘तय योजना के मुताबिक कतर में जमा ईरान की कुल 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से छह अरब डॉलर देश को वापस मिलेंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया जारी है।’ माना जा रहा है कि यह बयान अंतरिम समझौते को लेकर देश की जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved