इंदौर न्यूज़ (Indore News)

चोइथराम मंडी में काम बंद, आज से अनिश्चित हड़ताल, सुबह से जाम

प्रदेश के 30 हजार से ज्यादा अनाज व्यापारी सरकार से नाराज
इन्दौर।  आज सुबह छावनी और लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में सन्नाटा नजर आ रहा है। प्रदेश के अनाज दलहन तिलहन व्यापारी सरकार की नीतियों को लेकर मुखर हो गए हैं। आज से प्रदेश के 30000 से ज्यादा व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। मंडियों में कामकाज बंद कर विरोध कर रहे हैं। उधर चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते सुबह से जाम लगा हुआ है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।


प्रदेश की मंडियों में कामकाज आज से बंद रहेगा। मध्यप्रदेश के 30 से 35 हजार व्यापारी सरकार से इसलिए नाराज हैं कि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही। 2009 में लीज रिन्यूअल संशोधन किया गया था, जिसमें व्यावहारिक स्तर पर कमियों को दूर नहीं किया गया। मंडी शुल्क और निराश्रित शुल्क को भी व्यापारी खत्म कराना चाहते हैं। 11 सूत्री मांगों को लेकर व्यापारी सरकार से लगातार गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से राहत नहीं मिलने से अब व्यापारी आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। आज की अनिश्चितकालीन हड़ताल से यही नजर आ रहा है।


इधर हाल बेहाल
प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का हमेशा ही बोलबाला रहा है। यहां पर 15 से 20 हजार किसान-व्यापारियों का रोज आना-जाना रहता है। यहां पर यातायात व्यवस्था हमेशा ही परेशानी का कारण रहती है। सोमवार सुबह 6 बजे से वाहनों के गुत्थमगुत्था होने के कारण जाम लगा हुआ है। सुरक्षाकर्मी व मंडी प्रशासन के कर्मचारी नदारद नजर आ रहे हैं। व्यापारी और किसान परेशान होकर व्यवस्था को कोस रहे हैं। लोगों के लिए पैदल निकलना भी परेशानी बना हुआ है।
यह हंै प्रमुख मांगें
ठ्ठ निराश्रित शुल्क समाप्त करें
ठ्ठ मंडी फीस भुगतान का प्रावधान व्यावहारिक बनाया जाए
ठ्ठ लाइसेंस प्रतिभूति की अनुचित अनिवार्यता हटाई जाए
ठ्ठ अनुज्ञा पत्र अवधि में दंडात्मक कार्रवाई को संशोधित करें
ठ्ठ मंडी फीस को कम किया जाए
ठ्ठ पुरानी लेखा सत्यापन प्रणाली खत्म की जाए।

Share:

Next Post

भाद्रपद मास में इन 10 देवताओं में से किसी एक की पूजा करते ही मिल जाएगा मनचाहा वरदान

Mon Sep 4 , 2023
डेस्क: हिंदू कैलेंडर का छठवां महीना भाद्रपद कहलाता है. सनातन परंपरा में इस पावन महीने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इसमें कई तीज-त्योहार आते हैं, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण से लेकर भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव शामिल है. इस पावन मास में ही पितरों की पूजा से जुड़ा पितृपक्ष भी आता है. ऐसे […]