आचंलिक

विश्व योग दिवस : नमक शरीर के आंतरिक अंगों को लाभ पहुँचाता है, वैसे ही योग शरीर को स्वस्थ रखता है

नागदा। विश्व योग दिवस पर मंगलवार को शहरभर में आयोजन हुए। स्वस्थ्य व सुदृढ़ शरीर के लिए हर कोई योग करता नजर आया। कृषि उपज मंडी व बिरला मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। बिरला मंदिर में आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, ग्रेसिम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीरसिंह, अजय माहेश्वरी, होम्योपैथिक चिकित्सा के बीएमओ डॉ. कमलेश शेर, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज विश्वकर्मा शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कहा- योग मन को शांत रखता है। जैसे नमक शरीर के आंतरिक अंगों को लाभ पहुंचाता है, उसी तरह योग भी शरीर को हर तरह से तंदुरुस्त रखता है।



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन किला मंदिर में मनाया गया
महिदपुर। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के 75 ऐतिहासिक स्थलों में महिदपुर के प्राचीन किले का चयन योग कार्यक्रम के लिए किया गया। जहां योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पल प्रतिपल कार्यक्रम प्रात:6.20 से प्रारम्भ हुआ 6.30 से 6.40 तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं 6.40 से 7 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण हुआ। प्रसारण के पश्चात योग प्रशिक्षक राधेश्याम कुमावत के निर्देशन में योगाभ्यास संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के.सी. वर्मा, तहसीलदार विनोद शर्मा, विखं शिक्षा अधिकारी मुकुटसिंह सोलंकी, बीआरसी रमेशचंद देवड़ा, आयुष विभाग की डा.गुरु चरण सलूजा, उत्कृष्ट के प्राचार्य किशोर परमार, मॉडल प्राचार्य श्रीमती रुकमणी भदौरिया, कन्या उमावि के प्राचार्य अर्जुनसिंह दावरे, जन शिक्षक शोभाराम राठौर व सत्यनारायण शर्मा, नगर के शासकीय अशासकीय शालाओं के कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित रहे। योगाभ्यास का कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं उत्कृष्ट के प्राचार्य किशोर परमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

  • यहां हुए आयोजन : समाज ने धर्मशाला पर कार्यक्रम आयेाजित किया, जिसमें योग प्रशिक्षक डॉ. भेरुलाल पांचाल ने योग की क्रियाएं कराई। इस मौके पर निलेश मेहता, मनोज सोनी, रोहित सोनी, संजीव सोनी, राजेश सोनी, ओम सोनी आदि मौजूद थे। शासकीय कला विज्ञान व वाणिज्य कॉलेज में सुबह 6.20 पर आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज स्टॉफ ने योग की मुद्राएं की। इस दौरान सीएम शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन भी सुना गया। प्राचार्य डॉ. भास्कर पी. रेड्डी ने बताया योग का महत्व बताया।। नेहरू युवा केंद्र प्रकाश नगर गुरुकुल स्कूल में योग दिवस मनाया गया। केंद्र के ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र तंवर ने बताया जिला युवा अधिकारी अभिलाषा म्हस्के के निर्देश पर योग, सूर्य नमस्कार, योग परिचर्चा, योग प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। केंद्र के शुभम परमार ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराया। योग विषय पर संवाद स्कूल डायरेक्टर राजेश शर्मा ने किया। शासकीय कन्या उमावि व शासकीय कन्या कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराजसिंह चौहान का संबोधन सुना गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज स्टॉफ व छात्राओं को योग शिक्षक गोवर्धनलाल पांचाल ने योगासन कराया। इस मौके पर कन्या कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शीला ओझा, शासकीय कन्या स्कूल के दैवेंद्र दवे, जनशिक्षक नरेंद्रसिंह रघुवंशी आदि मौजूद थे। संस्था के विशेष बच्चों ने भी योगासन कर शरीर को स्वस्थ्य रखने के गुर सीखे। इस अवसर पर संस्था संस्थापक पंकज मारू ने योग के फायदे बताए। योग शिक्षक सुनील गौतम, पप्पू पनोला ने योगासन कराया। बच्चों को पाठ्य सामग्री व भोजन भी कराया गया। संस्था के उप निदेशक महेशचंद्र राठौड़, परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विजेंद्रसिंह डोडिया, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट डॉ. सपना राठौर, विशेष शिक्षक रमेश सिलावट, जीवेंद्र प्रसाद बिसेन, रंजीता तंवर, चंदनसिंह, गौरव नागर, लोकेश चौहान, दीपिका भावसार आदि मौजूद थे।
Share:

Next Post

योग ने कोरोनाकाल में बचाया लाखों लोगों का जीवन

Wed Jun 22 , 2022
योग ने करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह को और भी बढ़ाया गंजबासौदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरातत्व नगरी उदयपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में डेढ़ घंटे तक 250 लोगों को योग कराया गया। सुबह 7 बजे विदिशा से आए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी दिनेश अहिरवार, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा, विकास खंड शिक्षा […]