उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

साइबर अटैक के बाद विश्व की पहली वैदिक घड़ी सुधार के बाद फिर हुई शुरू

  • वैदिक घड़ी बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव ने कहा इस हमले को तकनीकी भाषा में डीडीओएस कहा जाता है

उज्जैन। प्राचीन वेधशाला में स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी पर साइबर अटैक हुआ था। इस अटैक के बाद इस घड़ी को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है और अब यह घड़ी पूरी तरह कार्य कर रही है।


उज्जैन की प्राचीन वेधशाला में मौजूद भारतीय पंचांग यानी समय गणना प्रणाली पर आधारित विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पर साइबर अटैक हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस घड़ी का उद्घाटन किया था। 8 मार्च को ही ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ीÓ नाम से फ्री मोबाइल ऐप लॉन्च होना था, लेकिन उससे पहले ही इस पर साइबर अटैक हो गया था। साइबर अटैक से विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो गई थी और आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। वैदिक घड़ी पर साइबर अटैक होने के बाद इसे कुछ ही समय में तुरंत ठीक कर दिया गया था, घड़ी पर साइबर अटैक के मामले में विक्रमादित्य शोध पीठ संस्थान के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि वैदिक घड़ी ठीक है, सुरक्षित है जो साइबर परेशानी कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा खड़ी की गई थी वह कुछ ही घंटों में सुधार ली गई थी। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी सुरक्षित रूप से कार्यरत है। भारतीय और वैश्विक भाषाओं में एप के विकास पर कार्य चल रहा है। जल्द ही पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था, उस पर साइबर अटैक हुआ था। दरअसल महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 8 मार्च 2024 को इसका पूर्व घोषित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ीÓ नाम से फ्री मोबाइल ऐप जारी किया जाना था। इस वैदिक घड़ी को निर्मित करने वाले आरोह श्रीवास्तव के अनुसार इस हमले को तकनीकी भाषा में डीडीओएस अटैक कहा जाता है जिससे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो गयी थी और आम लोग कुछ समय के लिए इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब घड़ी पूरी तरह ठीक है और कार्य कर रही है। इंटरनेट और जीपीएस से यह जुड़ी होने के कारण दुनिया में कहीं भी इस वैदिक घड़ी का उपयोग किया जा सकता है। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वैदिक घड़ी है जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम भारतीय पंचांग और मुहूर्त की जानकारी देती है। इसको मोबाइल और टीवी पर भी सेट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का ऐप हिंदी, अंग्रेजी अन्य भारतीय व विदेशी भाषाओं में तैयार किया जा रहा है।

Share:

Next Post

ग्रांड होटल को भी अब बजट होटल बनाया जाएगा

Tue Mar 12 , 2024
उज्जैन के ग्रांड होटल को अधिगृहित करने के लिए पत्र लिख रहा है पर्यटन विभाग उज्जैन में विस्तार की तैयारी में पर्यटन विभाग… उज्जैन। महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन में हुए इजाफे के चलते अब पर्यटन विभाग उज्जैन में कई योजनाएं लाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में पिछले दिनों […]