उज्जैन। आज ही के दिन 23 मार्च को 1930 को शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फाँसी की सजा दी थी। तब से इस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज सुबह से विभिन्न राष्ट्रवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने सिंहपुरी स्थित भगतसिंह उद्यान में स्थापित शहीद भगतसिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह सिंहपुरी स्थित भगत सिंह उद्यान में बाबा दीप सिंह सामाजिक संस्था के सरदार चरणसिंह गिल द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गिल ने कहा शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु कम उम्र में ही देश के लिए फांसी पर चढ़ गए थे।
इससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है युवाओं को देश के प्रति हमेशा जागृत रहना चाहिए। सबसे पहले उनके जीवन में देश का काम होना चाहिए। यह प्रेरणा तीनों शहीदों के जीवन से मिलती है। माल्यार्पण के दौरान एमआईसी सदस्य रजत मेहता कांग्रेसी नेता महेश सोनी मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा जितेंद्र कुमावत विजय वीर सिंह भाटिया बादल सिंह भाटिया हरजीत सिंह भाटिया एवं अनेक गणमान्य मौजूद थे।
उज्जैन। आज सुबह 9 बजे सिंधी समाज द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा शहर में चल समारोह निकाला गया। बहराना साहेब एवं छेज डांडिया रास भजन कीर्तन के कार्यक्रम के साथ सायं 5 बजे भगवान झूलेलाल की ज्योत बग्घी व डीजे के साथ निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष धार्मिक भजनों के साथ नाचते गाते हुए […]
सीमित जांच फिर भी रोज आने लगे कोरोना के नए मामले-ध्यान देने की जरूरत उज्जैन। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मरीज तहसीलों में भी मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 250 से कम सेंटरों पर जांच रोज कर रहा है। फिर भी कोरोना के 5 से 7 मरीज […]
सोमवार से एक साथ संचालन के निर्देश,पहले की तरह बंटेगा खाद्यान्न उज्जैन। डेढ़ साल के अंतराल के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। कल सोमवार से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू […]
कल दोपहर रुई के समीप दुर्घटना में हुई थी मौत-माँ के बीमार होने पर एक माह की छुट्टी पर आया था-रिजर्वेशन कराने नागदा गया था उज्जैन। कश्मीर के पट्टन क्षेत्र में पदस्थ लाँस नायक अपनी माँ के बीमार होने पर एक माह की छुट्टी लेकर अपने ग्राम कचनारिया झाला आया था और 29 तारीख को […]