उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) क्राइम देश मध्‍यप्रदेश

छोटे भाई ने बहन से किया कई बार रेप, घर में बच्चे को दिया जन्म तो हुआ खुलासा


उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके छोटे भाई ओर पड़ोसी दोस्त ने काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पीडिता की घर में बच्चे को जन्म देने से हालत खराब हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मजदूर पिता व छोटे भाई के साथ रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने 28 अगस्त को घर में एक बच्चे को जन्म दिया। घटना पर पुलिस ने पूछताछ की तो पीड़िता ने गुमराह करते हुए खुद को विवाहित बता दिया। पिता ने भी किसी अनहोनी से इंकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।


किशोरी से दुष्कर्म की सूचना हिंदूवादी संगठनों को पहले मिली। जिस पर उन्होंने विरोध जताया। किशोरी ने भी अस्पताल में भर्ती होने के बाद असली कहानी बयां कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। लड़की ने बताया की 15 वर्षीय छोटा भाई और पड़ोसी उसके साथ रेप करते थे।

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ घर में कई बार दुष्कर्म किया गया। लड़की से 2 वर्ष छोटे भाई और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की हालत अब भी गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां नहीं है। पिता मजदूरी करने जाते थे। इसी का छोटे भाई ने फायदा उठा लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

Share:

Next Post

टीचर ने पीटा तो स्कूल बैग में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा 10वीं का छात्र, स्कूल में मचा हड़कंप

Wed Aug 31 , 2022
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 10वी का छात्र अपने स्कूल अवैध असलहा लेकर पहुंच गया लेकिन स्कूल में चेकिंग के दौरान उसको पकड़ लिया गया. स्कूल के टीचर लड़के को थाने ले आये और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब लड़के से अवैध असलहे के बारे में जानकारी […]