भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में कमलनाथ की 5 गारंटी को घर-घर तक पहुंचाएगी यूथ कांग्रेस, मोबाइल एप से जोड़ेंगे कार्यकर्ता

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नए-नए प्रयोग किये जा रहे है। अब इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पांच गारंटी को घर-घर पहुंचाने का जिम्मा लिया है। जिसमे कांग्रेस की पांच गारंटी योजना के बारे में कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी तो गैस सिलेंडर 500 रुपए में, किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को 1500 रुपए महीने, पुरानी पेंशन लागू और 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट का बिल हाफ हो जाएगा। कांग्रेस की इन्हीं घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए यह कैंपेन शुरू किया गया है। जिसके तहत कांग्रेस महीने भर में हर घर मे समृद्धि कार्ड के स्टीकर लगाएगी। नेशनल मीडिया पैनलिस्ट अमन दुबे ने कहा कि हम वादे नहीं हम गारंटी दे रहे हैं हम ये बताएंगे। प्रत्येक घर तक कांग्रेस की गारंटी को पहुंचाएंगे। 500 में गैस सिलेंडर पहुंचाएंगे 15 सौ रुपया महिलाओं को प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हित में आमजन को जब पता चलेगा कि उनके हक़ की बात हो रही है तो आम जनता हमसे खुद जुडऩा शुरू कर देगी।अमन दुबे ने कहा कि नारी सम्मान के नाम पर किसी के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं होगी ये सब भी बताने की कोशिश करेंगे।


कार्यकर्ता को एप डाउनलोड कराएगी यूथ कांग्रेस
वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एप के जरिए भी कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम कर रहे है। लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब कार्यकर्ताओं को एप के जरिए जोडऩे की बजाए, उसके मोबाइल में ही एप डाउनलोड कराया जाएगा। दरअसल इससे पहले भी यूथ कांग्रेस एप के जरिए कार्यकर्ता जोड़ रही थी। लेकिन नंबर वेरिफाई नहीं हो पा रहे थे। लिहाजा इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है।

Share:

Next Post

नूरी खान की कांग्रेस सह प्रभारी को चेतावनी, कहा... मुस्लिमों को टिकट देना नहीं तो वोट की आशा न करें

Thu Jun 29 , 2023
भोपाल। उज्जैन में कुछ दिनों पहले शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि भदौरिया का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता को यह बात कही थी कि धार्मिक नगरी उज्जैन में किसी भी मुसलमान को विधानसभा का टिकट नहीं मिलेगा, चाहे कोई कितने भी प्रयास कर ले। इस […]