इंदौर न्यूज़ (Indore News)

चंद्रगुप्त चौराहे से भानगढ़ तक मिलेगी 100 फीट चौड़ी सडक़

  • निगम ने शुरू किया कामपांच करोड़ की लागत से बनेगी सडक़… कई बाधाएं भी हटाएंगे

इंदौर। शहर के कई क्षेत्रों में नगर निगम ने 100 फीट चौड़ी सडक़ेें बनाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि यातायात सुगम हो सके। इसी के चलते चंद्रगुप्त चौराहे से भागनढ़ जाने वाली सडक़ का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके पहले जिंसी से रामबाग तक की सडक़ भी 100 फीट चौड़ी बनाने के लिए निगम ने पिछले दिनों नपती और निशान लगाने की कार्रवाई की थी, लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। वहीं दूसरी ओर भंवरकुआं चौराहे से तेजाजी नगर की सडक़ भी 100 फीट चौड़ी बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

इन सबके अलावा निगम द्वारा अब चंद्रगुप्त चौराहे से भानगढ़ पुल तक नई सडक़ पांच करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कई जगह सडक़ वर्तमान में 30 फीट तो कहीं 40 फीट चौड़ी है और इनमें कई जगह सडक़ के हिस्से खराब हो चुके हैं। चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे के हिस्से में इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।


निगम की कोशिश है कि कुछ हिस्सों में बारिश तक काम पूरा करा लिया जाए और शेष बचा हिस्सा बारिश बाद बनाया जाए, क्योंकि कई जगह 100 फीट चौड़ी सडक़ के लिए मकान की बाधाएं भी हैं, जिनका सर्वे कराया जाना है। अभी जिन स्थानों पर साइट क्लीयर थी, वहां निगम ने सडक़ का काम शुरू करा दिया है। भानगढ़ पुल हाल ही में निगम द्वारा नया बनाया गया है और उस क्षेत्र में यातायात की सुगमता के लिए सडक़ का चौड़ीकरण करने के साथ-साथ उसे नया बनाया जा रहा है, ताकि एक बड़ा नया मार्ग लोगों को मिल सके।

पुल तो बन गया,मटेरियल का ढेर अभी भी कायम
भानगढ़ पुल का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा पूरा कर लिया गया है और पुल से यातायात गुजरने भी लगा है, लेकिन पुल के आसपास के हिस्सों में मिट्टी और मटेरियल का ढेर पड़ा है, जिसके कारण आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं और उन्होंने निगम अफसरों को मामले की शिकायत भी की है। वहां लगे मटेरियल के ढेर के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

Share:

Next Post

सर्वसम्पन्न नगर की कालोनी में निर्माणाधीन मकान ढहाया

Wed Jun 15 , 2022
इंदौर। नगर निगम की टीम ने कल सर्वसम्पन्न नगर में अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों ने निगम अधिकारियों से मोहलत की मांग की, लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरा निर्माण ढहा दिया। शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से बनाए जा रहे […]