उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

12 लाख दीपक आज सुबह घाटों पर लगए

  • महाशिवरात्रि की तैयारियाँ-नदी का पानी बदबू मार रहा था
  • कल पानी का लेवल बढऩे से दत्त अखाड़ा के 10 हजार दीपक बह गए-आज शाम तक जमा लिए जाएंगे 21 लाख दीपक

उज्जैन। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उज्जैन 21 लाख दीपक लगाने के लिए तैयारी कर रहा है। आज सुबह तक 12 लाख दीपक ब्लॉक में जमा दिए गए हैं। शाम तक 21 लाख दीपक पूरी तरह जमा लिए जाएंगे। अयोध्या का 15 लाख दीपक लगाने का वल्र्ड रिकॉर्ड कल उज्जैन में तोडऩे की तैयारी की जा रही है। इस अभियान को लेकर पूरा प्रशासनिक तंत्र लगा हुआ है। ग्रामों के सचिव से लेकर आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता और निजी मजदूर भी इस काम में जमकर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं नदी के किनारे दीपक जमाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता कोचिंग और स्कूलों के विद्यार्थियों की भी सहायता ली जा रही है। देर रात तक दीपक जमाने का काम नदी के किनारे चलता रहा। सुनहरी घाट से लेकर पारदेश्वर मंदिर तक आज सुबह तक दीपक ब्लॉक में जमा लिए गए हैं। शेष 9 लाख दीपक आज जमाने का काम किया जाएगा।


कल दत्त अखाड़ा क्षेत्र में निचले घाट पर 10 हजार दीपक जमाए गए थे। अचानक पानी का लेवल बढऩे से यह दीपक बह गए, फिर 10 हजार दीपक मंगाए गए और वहाँ जमाए गए हैं तथा कर्मचारियों से पानी के लेवल के संबंध में सावधानी रखने को कहा गया है। आज सुबह से पारदेश्वर मंदिर से लेकर नरसिंह घाट और भूखी माता के सामने वाले घाट पर दीपक ब्लॉक में जमाने का काम किया जाएगा। इस प्रकार 21 लाख दीपक आज शाम तक पूरी तरह जमा दिए जाएँगे और ब्लॉक वाइज उनकी गिनती भी कर ली जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त दीपक भी लगाए जाएँगे ताकि रिकॉर्ड बन सके। नदी के प्रमुख घाटों के अलावा मंगलनाथ मंदिर, त्रिवेणी एवं अन्य घाटों पर भी दीपक सजाने का काम किया जा रहा है। इस प्रकार संभावना जताई जा रही है कि 21 लाख दीपक से अधिक दीपक का रिकॉर्ड उज्जैन का बनेगा और इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में कायम किया जाएगा। कल भी देर रात तक ब्लॉक में दीपक जमाने का काम चलता रहा। कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता तथा नगर निगम एवं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी भी इस काम में लगे हुए थे। रात 11 बजे से लेकर पूरे 1 घंटे तक निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह भी पूरी व्यवस्था को देख रहे थे। उन्होंने रामघाट से लेकर पारदेश्वर तक पैदल भ्रमण किया और पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Share:

Next Post

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Fri Feb 17 , 2023
आज सुबह वार्डों से लेकर ओपीडी तक में सेवाएँ बंद -इमरजेंसी सेवा भी नहीं करने का निर्णय उज्जैन। केंद्र के समान भत्ते दिए जाने तथा सार्थक एप पर हाजिरी की अनिवार्यता खत्म करने सहित विभिन्न माँगों को लेकर मध्यप्रदेश चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर आज से जिला अस्पताल में सभी चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू […]