भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सूबे के 15 पत्रकारों को मिली विकास संवाद संविधान फेलोशिप 2022

आईनी (संवैधानिक) क़दरों को लेकर आगाही और बेदारी के जज़्बे में बरतरी के मकसद से अपने सूबे के 15 सहाफियों को विकास संवाद संविधान फ़ेलोशिप 2022 फराहम (प्रदान) की गई है। मुख्तलिफ इलाकों, मीडिया इदारों और तजरबेकार ये 15 सहाफी (पत्रकार) इस फ़ेलोशिप के दौरान हमारे आईन (संविधान) पर तबादला-ए-खय़ाल, अपनी पैरवी और संविधान की जानिब अपनी समझ डेवेलोप करने की सिम्त काम करेंगे। एक सामाजिक विकास, रिसर्च, दस्तावेज़ीकरण के तौर पे काम करने वाले इदारे विकास संवाद ने ये फेलोशिप मुहैया कराई है। जिन 15 सहाफियों को विकास संवाद फेलोशिप के लिए चुना गया है उन्हें तीन केटेगरी में रखा गया है। इसमें वरिष्ठतम पत्रकार के तौर पे पत्रकार कीर्ति राणा और केएस शाइनी को चुना गया है।


वहीं सीनियर जर्नसलिस्ट के तौर पे अमिता नीरव, अनूप दत्ता, ममता यादव, बुंदेली बौछार के संस्थापक सचिन चौधरी, ई-टीवी भारत की संवाददाता शिफाली पांडे, शुभम पटेल, योगेश पांडे और फोटो जर्नलिस्ट अबरार खान को चुना गया है। वहीं नोजवान पत्रकार केटेगरी में पत्रकार अक्षय नेमा, काशीराम वरकड़े, काशिफ काकवी, रुचि वर्मा और सतीश भारतीय को ये फेलोशिप मिली है। विकास संवाद के निदेशक सचिन कुमार जैन के मुताबिक संवैधानिक मूल्यों के क्रियान्वयन में अब भी कई पड़ाव बाकी हैं। एक साल की इस फेलोशिप के दौरान चुने गए सहाफी हर तीन महीने में अपनी स्टडी, पर्चे और रिसर्च वगेरह जमा करेंगे। इसके लिए उन्हें पहले से तयशुदा मानदेय दिया जाएगा। इस फेलोशिप के उम्मीदवारों को चुनने के लिए जो जूरी बनाई गई उसमे सूबे के मशहूर सहाफी चंद्रकांत नायडू, इनमे सिंह और श्रावनी सरकार शामिल हैं। आप सभी हजऱात को तहेदिल से मुबारकबाद।

Share:

Next Post

जिलों में संगठन सबंधी सभी निर्णय करेंगे जिला प्रभारी

Tue Sep 20 , 2022
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने जिला प्रभारियों को दिया फ्री हैंड भोपाल। मप्र कांग्रेस ने मिशन 2023 की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में […]