बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

यूक्रेन में फंसे मप्र के 15 विद्यार्थी लौटे स्वदेश, शेष की वापसी के प्रयास जारी

मप्र के 122 विद्यार्थियों के यूक्रेन में फंसे होने की राज्य सरकार को मिली थी सूचना

भोपाल। यूक्रेन (Ukraine) में रूस के लगातार हो रहे हमले (Russia’s continuing attacks) से हालात बद से बदतर हो गए हैं। ऐसे में वहां रहे रहे अन्य देशों के नागरिकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के भी 122 विद्यार्थियों (122 students of Madhya Pradesh also) के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना राज्य सरकार को मिली थी। इनमें से रविवार शाम तक 15 विद्यार्थियों की सकुशल वापसी (15 students return safely) कराई जा चुकी है। शेष को वापस स्वदेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


जनसम्पर्क विभाग द्वारा रविवार शाम को यूक्रेन से मध्य प्रदेश लौटे यहां के नागरिकों की सूची उपलब्ध कराई है। इस सूची में 15 लोगों के नाम हैं। सूची के अनुसार, कैशवी तारे पुत्री अशोक कुमार तारे निवासी जबलपुर, आयुषी पटेल पुत्री दिनेश पटेल निवासी खरगौन, श्रृष्टि शर्मा पुत्री शरद चन्द्र शर्मा निवासी नीमच, शुभम द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार द्विवेदी निवासी सीधी, सुनील पाण्डे निवासी सतना, योगेश त्यागी निवासी बैतूल, लोकेश पटेल निवासी भोपाल, जेनिशा जैक निवासी इंदौर, हर्षित शर्मा पुत्र आनंद शर्मा निवासी भोपाल, आयुषी जैन पुत्री प्रदीप जैन निवासी इंदौर, निखिल कुरैच्या पुत्र नरेन्द्र कुरैच्या निवासी ग्वालियर, भरत बघेल पुत्र मुलायम सिंह बघेल निवासी दतिया, सुयश महाजन पुत्र संजय महाजन निवासी इंदौर, रितिका पुत्री विजय कुमार शर्मा निवासी भोपाल और वेदांश खरे पुत्र संदीप खरे निवासी सागर की अपने घर वापसी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से बात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मध्यांचल और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के कुछ विद्यार्थियों से दूरभाष और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

प्राकृतिक विधि से समेकित कृषि

Mon Feb 28 , 2022
– आर. के. सिन्हा अपने खेत में सबकुछ उपजाएं- अन्न भी, सब्जी भी और बांस भी। प्राकृतिक कृषि में हमारे पूर्वजों ने कभी भी सिर्फ एक फसल उपजाने की कल्पना की ही नहीं। आज भले ही यह प्रचलन-सा हो गया है कि धान बोओ और काटो, फिर गेहूं बोओ और काटो। लेकिन, आज हम जिस […]