इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 1716 हुए, नए 584

इंदौर। 6 जनवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 584 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 8732 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 8115 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 155533 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 21 है और ओमिक्रोन के 9 मरीज़ पाए गए। आज कोई म्रत्यु नहीं हुई है जिसके बाद आज दिनांक तक कुल 1397 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 1716 हो गई है।



138 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे आज दिनांक तक कुल 152420 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।

Share:

Next Post

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम घोषित

Fri Jan 7 , 2022
नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला चयन समिति (All India Women’s Selection Committee) ने आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम की घोषणा (Indian team announcement) कर दी है। भारतीय टीम 6 मार्च, 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। इससे […]