img-fluid

इंदौर के मांगलिया ऑयल डिपो के सामने बनी दुकान में भीषण आग लगी

April 21, 2026

इंदौर। इंदौर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के सामने रुचि सोया की दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग करीब 3:15 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची 3 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


  • आग को फैलने से रोकने के लिए JCB मशीन की भी मदद ली गई। क्षेत्र में भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक होने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा के चलते पूरे रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। डिपो में आने-जाने वाले टैंकरों को भी बाहर ही रोक दिया गया। एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

    स्थानीय लोगों की मांग:

    • मांगलिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अभी तक फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था नहीं है।
    • रेवासी बलराम मेहता सहित क्षेत्रवासियों ने यहां फायर स्टेशन की मांग उठाई है।
    • समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

    Share:

  • A $4 Trillion Company... 15 Years as CEO: Discover the Net Worth of Tim Cook, Who Is Stepping Down from Apple

    Tue Apr 21 , 2026
    New Delhi: Major news has emerged from Apple, a company that holds a top-ranking spot on the list of the world’s largest tech firms. Tim Cook, who has held the reins of this $4 trillion company, is set to step down from his position. He has spent approximately 28 years at Apple and, having led […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved