
इंदौर । निरंजनपुर (Niranjanpur) क्षेत्र के कबीटखेड़ी (Kabitkhedi) में आज तडक़े अज्ञात बदमाशों (Unknown miscreants) ने एक गैरेज (Garage ) में आग लगा दी, जिसके कारण वहां रखे ग्राहकों के छह दोपहिया वाहन जल गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे करीब कबीटखेड़ी स्थित मां शारदा गैरेज, जो लखन पिता शोभाराम चौहान का बताया जा रहा है, में आग लगने की घटना हुई। परिणामस्वरूप गैरेज में रखे दोपहिया वाहन के अलावा दो मशीनें, ऑटो पाट्र्स का सामान आग की भेंट चढ़ गया। दुकान मालिक लखन का कहना है कि क्षेत्र में नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। उन्होंने बताया कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई है, क्योंकि दुकान के पीछे वाले हिस्से में चद्दर उखाड़ी गई है और उसी से कुछ डाला गया है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने सुबह घटनास्थल से कुछ बदमाशों को भागते हुए देखा था। उन्हीं ने गैरेज वाले को खबर की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले भी क्षेत्र में एक दुकान में आग लगाए जाने की घटना हो चुकी है। हीरा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।