भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में एससी, एसटी (SC-ST ) आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनाया जाएगा और यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan ) ने उपचुनाव के लिए प्रचार का आगाज करते हुए सामान्य वर्ग को साधने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य। यह बात सतना के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया था। आयोग के गठन के बाद इसने सामान्य निर्धन वर्ग के कल्याण के लिए कई अनुशंसाएं की थी जिसमें सामान्य निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति देने, उनके बेहतर शिक्षा के लिए छात्रावासों के निर्माण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने जैसी अनुशंसा शामिल थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved