चंदौली । उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली जिले (Chandauli District) में जुलाई माह में हुई हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा करते हुए बताया कि इस मामले में कोई और नहीं बल्कि, परिवार के ही लोग शामिल थे। मृतक के भतीजे और उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि मृतक के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे और यह बात उसके भतीजे को पता चल गई थी फिर भतीजे ने अपने जीजा के साथ मिलकर अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके फरार हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved