उज्जैन। नगर निगम चाहता है कि 31 मार्च तक अधिक से अधिक वसूली हो और इसके लिए अमले को सक्रिय किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों दावे किए थे कि संपत्ति कर की वसूली के लिए बड़े 500 बकायेदारों को डिमांड नोटिस दिए गए हैं और सभी बकायेदारों के यहां नगर निगम के कर्मचारी दस्तक देंगे और संपत्ति कर की वसूली अधिक से अधिक की जाएगी। 25 मार्च तक के आंकड़े पर गौर किया जाए तो अब तक पिछले साल 31 मार्च तक जितनी वसूली भी नहीं हो पाई है।
पिछले साल 31 मार्च तक 27 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर नगर निगम ने वसूल कर लिया था, लेकिन इस वर्ष 25 मार्च तक 26 करोड़ 88 लाख रुपए के आस पास संपत्ति कर की वसूली हो पाई है। यदि 5 से लाख रुपये प्रति दिन भी जोड़ा जाए तो अब 6 दिन शेष हैं। ऐसे में अधिकतम 50 लाख रुपए की वसूली नगर निगम और कर सकता है। तब जाकर संपत्ति कर का आंकड़ा 27 करोड़ 36 लाख के आसपास ही पहुंच पाएगा। जो कि पिछले साल से मात्र 36 लाख अधिक होगा। जबकि इस वर्ष कोरोना एवं अन्य बीमारियों की मार भी कम रही। पिछले वर्षों में कोरोना होने के बावजूद भी 27 करोड़ रुपयेकी वसूली हुई थी।
नई दिल्ली। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने नए OnePlus 10 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। आपको बता दें OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस इंडिया ने ट्विटर पर इसका टीजर भी शेयर किया है। […]
नलखेड़ा। गत शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक आभूषण दुकान पर हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी के अपराधियों को घटना के पाँच दिन बाद भी नहीं पकड़ पाने से आक्रोशित व्यापारियों द्वारा व्यापारी महासंघ के आव्हान पर गुरुवार को नगर बंद कर अपना विरोध व्यक्त किया गया। व्यापारी महासंघ के आव्हान पर गुरुवार […]
उज्जैन। इंदौर के यशवंत सागर डेम की बदौलत पूरी क्षमता से 3 हफ्ते पहले गंभीर डेम भर गया था। लगाातर पानी की आवक के कारण इस महीने लगभग 3 दर्जन बार डेम के गेट खोलने पड़े। जिसके चलते डेम में आया अतिरिक्त हजारों एमसीएफटी पानी बहाना पड़ा। पिछले करीब तीन हफ्ते से गंभीर डेम का […]
रात में एक्सीडेंट का खतरा… 6 माह पहले बिल्डिंग मटेरियल की दुकान वालों की सूची बनाकर चालानी कार्रवाई और जब्ती का अभियान चलाने के हुए थे आदेश उज्जैन। शहर के अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों और मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों के कारण भी यातायात बिगड़ा हुआ है। क्योंकि कई जगह बिल्डिंग मटेरियल सड़कों पर […]