img-fluid

गर्मियों में नहाते वक्‍त करें ये एक काम, थकान हो जाएगी दूर, शरीर के दर्द से मिलेगी राहत

March 14, 2026

नई दिल्‍ली. गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका है बाथिंग. यही कारण है कि कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिन में कई बार नहाना पसंद करते हैं. ऐसे में एक लम्बी बाथ लेने से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस करने लगते हैं बल्कि आपकी सारी थकान भी छूमंतर हो जाती है. वैसे नहाना तो अमूमन सभी की दिनचर्या का हिस्सा होता ही है. लेकिन क्या आपने बाथ साल्ट (Bath Salt) का नाम सुना है. अगर हां, तो क्या आप बाथ साल्ट के फायदों से वाकिफ हैं.

बता दें बाथ साल्ट गर्मियों में काफी कॉमन होता है. गर्मियों में कई लोग शरीर के दर्द से राहत पाने और थकान दूर करने के लिए बाथ साल्ट की मदद लेते हैं. बॉथ साल्ट में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और ब्रोनाइट जैसे तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. तो आइए जानते हैं बाथ साल्ट और इसके कुछ फायदों के बारे में.

थकान से मिलेगी निजात
बाथ साल्ट में नहाने से आपके शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां (bones and muscles) थकान मुक्त हो जाती है. ऐसे में अगर आप काफी थका हुआ और तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं, तो बाथ साल्ट आपकी प्रॉब्लम का बेस्ट सॉल्यूशन बन सकता है.


  • सुकून की आएगी नींद
    कई बार थकान और किसी स्ट्रेस की वजह से गहरी और सुकून भरी नींद (restful sleep) आना मुश्किल हो जाता है. बाथ साल्ट इस मुश्किल को हल करने में भी मदद करता है. बाथ साल्ट से आपकी थकान चुटकियों में गायब हो जाएगी और आप स्ट्रेस फ्री फील करने लगेंगे. बाथ साल्ट लेने के बाद आप सुकून भरी नींद का लुत्फ उठा सकते हैं.

    डेड स्किन सेल्स से मिलेगी निजात
    बाथ साल्ट से बॉडी को स्क्रब करने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं. साथ ही बाथ साल्ट शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा की गंदगी और पसीना साफ करने में भी बेहद मददगार होता है.

    शरीर के दर्द से पाएं राहत
    गर्मियों में धूप (summer sunshine) और लू के चलते शरीर में दर्द, सूजन और थकान काफी आम बात होती है. ऐसे में बाथ साल्ट की मदद लेकर आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • PM मोदी आज असम और बंगाल को करेंगे 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

    Sat Mar 14 , 2026
    गुवाहाटी। पूर्वोत्तर (Northeast) और पूर्वी भारत (Eastern India) में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल (Assam and West Bengal) में कई बड़ी विकास परियोजनाओं (Big Development Projects) की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर पहुंचेंगे, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved