img-fluid

महिला ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत, पति से हुआ था झगड़ा

May 31, 2022

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Raigad district of Maharashtra) में बीते सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिले के महाड तहसील में रहने वाली एक महिला ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिसकी वजह से सभी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूना नाम की महिला का अपने पति चिखुरी साहनी से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर सोमवार की रात करीब 8 बजे वह अपने 6 बच्चों को कुएं में धक्का दे कर गिरा दिया, इसके बाद वह खुद कुएं में कूद गई।

जब रूना कुएं में कूदने जा रही थी उसकी वक्त पास से गुजर रहे एक शख्स ने उसे देख लिया, उस शख्स ने शोर कर गांव वालों को इकट्ठा किया। रूना को किसी तरह सुरक्षित तो बाहर निकाल लिया गया, मगर मासूम बच्चों को बचाया नहीं जा सक।


  • महज डेढ़ साल की थी सबसे छोटी बेटी
    बताया जा रहा है कि रूना का पति हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था और उससे मारपीट करता था, सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हुआ था, रूना की पांच बेटियां और एक बेटा था।  सबसे बड़ी बेटी की उम्र 10 साल बताई जा रही है, जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ साल थी।

    Share:

  • तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- पंजाब पुलिस कर सकती है एनकाउंटर

    Tue May 31 , 2022
    नई दिल्‍ली । तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (gangster lawrence bishnoi) के वकील ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. याचिका में वकील ने लॉरेंस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. कहा गया है कि जेल में लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है. वकील ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved