बालाघाट। जिले के मलाजखंड थाना अंतर्गत संतापुर (Santapur under Malajkhand police station) भीमा गांव के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को तीनों के शव तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम संतापुर भीमा (Santapur Bhima) में मंगलवार को तीनों बच्चे स्कूल से आने के बाद खेलने निकलने थे, लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के लोग उन्हें खोजते हुए तालाब पर पहुंचे तो वहां उनके कपड़े पड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रात में पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को सुबह पुनः रेस्क्यू किया गया। इस दौरान कुछ देर बाद तीनों बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बताया गया है कि तनुष्का उइके कक्षा चौथी, प्रतिभा धुर्वे दूसरी और वेदांत उइके आंगनबाड़ी में अध्ययनरत थे। एक ही मोहल्ले में तीनों की अर्थी आगे पीछे निकलने से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved