
नागदा। दशहरे पर निकलने वाले आरएसएस के पथ संचलन की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहला पथ संचलन शाम 4 बजे रविदास बस्ती हनुमान मंदिर से शुरू हुई। संघ का अनुशासन ऐसा कि बरसते पानी में स्वयं सेवक दंड लेकर कदम ताल मिलाकर घोष की धुन पर शहर में निकलें। संचलन मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर चेतनपुरा, पुरानी नपा चौराहा, चंबल मार्ग, तिलक मार्ग, गुर्जर मोहल्ला चौराहा, सुभाष मार्ग की दोनों गली, थाना चौराहा होते हुए शाम 5.30 बजे मंदिर परिसर पहुंचा। यहां अतिथि व बस्ती कार्यवाह ने शस्त्र पूजन किया।
अतिथि संघ के नगर संघ संचालक सुनील जोशी ने देश में आरएसएस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य बताए। बस्ती कार्यवाह रवींद्रसिंह रघुवंशी भी मंचासीन थे। गीत की प्रस्तुती गणेश उपाध्याय ने दी। इस मौके पर नगर कार्यवाह मनीष सेन, दीपक कंडारे, भवानीसिंह देवड़ा, मनीष, महेंद्र माली, आदित्य रघुवंशी, रवि गौड, विशाल रघुवंशी आदि मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved