
इंदौर। शादीशुदा महिला की अस्मत लूटने के बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले के खिलाफ रात को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि कई बार उसने महिला को धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। हीरानगर पुलिस ने बताया कि 42 साल की एक महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील उर्फ अंसार पिता खेरुल शेख निवासी चांदपाड़ा जिला कटिहार बिहार के खिलाफ कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि महिला की पहचान आरोपी से रेस्टोरेंट में साथ काम करने के दौरान हुई थी। पति से विवाद के बाद महिला अलग रहने लगी। आरोपी ने महिला से सपंर्क कर उसे धमकाते हुए उसका शारीरिक शोषण किया और कहा कि धर्मांतरण नहीं किया तो जान से खत्म कर देगा। आरोपी ने महिला के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी बाद में मुंबई भाग गया। हिंदूवादी तन्नू शर्मा, मोहन यादव, जितेंद्र शर्मा, उत्तम, कृष्णा वाघ से महिला ने संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई और फिर हिंदूवादियों ने महिला के साथ हीरानगर थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved