स्वामी विवेकानंद जयंती पर दशहरा मैदान पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ योग किया -शाम को भी शहर में कई आयोजन
उज्जैन। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज सुबह दशहरा मैदान पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया। शाम को भी फ्रीगंज तथा विक्रम कीर्ति मंदिर में जयंती के आयोजन होंगे। पूरा देश आज स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव मना रहा है। इस दिन को युवा उत्सव के रूप में भी मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दशहरा मैदान में सुबह 9 बजे से लेकर साढे 10 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था।
इसमें मंच के आगे पहली पंक्ति में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र शुक्ल आदि ने सूर्य नमस्कार किया। इनके पीछे पूरे मैदान में स्कूली छात्र-छात्रााओं ने भी सूर्य नमस्कार की सभी विधाएं की और योग किया। इस दौरान रेडियो पर भोपाल से मुख्यमंत्री का संदेश भी प्रसारित किया गया। इधर स्वामी विवेकानंद जयंती पर कन्याकुमारी शाखा द्वारा शाम 6 बजे विक्रम कीर्ति मंदिर सभागृह में विमर्श कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्य वक्ता लेखक प्रशांत पोल रहेंगे। वहीं शाम 6 से रात 9 बजे तक स्वर्णिम भारत मंच टावर चौक पर युवा संगम कार्यक्रम आयोजित करेगा। यहाँ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी और प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
उज्जैन। सद्भावना मंच गुदरी चौराहा द्वारा आचार्य चाणक्यजी की जयंती पर आचार्य अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम रामघाट स्थित सांध्य शिप्रा आरती स्थल राणोजी की छतरी पर किया गया। जानकारी देते हुए सस्था के सचिव योगेश साद ने बताया कि संस्था संरक्षक पं. राजेश त्रिवेदी, पार्षद श्रीमती माया त्रिवेदी, परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष […]
केवल ऑटो पर कार्रवाई करने में लगा हुआ है आरटीओ का अमला नानाखेड़ा पर कल बड़ा हादसा हो जाता-शहरी क्षेत्र में गति पर लगाम भी नहीं उज्जैन। पिछले करीब दो माह से आरटीओ का अमला केवल ऑटो चालकों के पीछे पड़ा हुआ है। यात्री बसों की फिटनेस जांच से लेकर शहरी सीमा में उनकी रफ्तार […]
उज्जैन। दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग उज्जैन का शपथ विधि एवं सम्मान समारोह गत दिवस आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संगीता सोगानी, सचिव पूजा सोगानी, कोषाध्यक्ष संतोष सोगानी एवं सभी पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान किया। कार्यक्रम में दिगंबर जैन सामाजिक संसद के […]
उज्जैन। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल गान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.विजयकुमार सी.जी. ने कहा कि नारी का सम्मान समाज मे व्यवहार में होना आवश्यक है। समाज के महिलाओं के प्रति दृष्टि बदलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने […]