
जबलपुर। संस्कारधानी के स्ट्रीट वेंडर्स चाहे वह सब्जी वाले हो, फल वाले हों अथवा चाय-पान के ठेले लगाने वाले हों। सभी के सम्मान के लिए लक्ष्यभेदी फाउंडेशन लगातार कार्य कर रही है। इसी सम्मान की श्रृंखला में आज लक्ष्य भेदी फाउंडेशन के द्वारा राईट टाउन स्थित एमएलबी स्कूल के बगल से निर्मित एनएमटी गैलरी में चाय कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें चाय वालों के सम्मान और आओ यारों चाय पियें की संगीतमय धुन से शाम गुलजार होती दिखाई दी। इस मौके पर जबलपुर के सांसद राकेश सिंहए और केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, लक्ष्य भेदी फाउंडेशन के संस्थापक वेदप्रकाश ने चाय स्टॉलों पर जाकर चायवालों का सम्मान करते हुए शाम की चाय का आनंद लिया। इसके पूर्व फाउंडेशन के संस्थापक वेदप्रकाश के द्वारा सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के साथ चाय कुंभ में पधारे सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें चाय कुंभ के आयोजन पर चाय वालों का सम्मान कार्यक्रम के संबंध में जानकारियॉं दी गयी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved