
इंदौर। खजराना (Khajrana) में युवक की हत्या (Murder) करने वाले दो आरपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम (Instagram) पर डले फोटों (Photos) पर मजाक उड़ाने को लेकर विवाद था। पुलिस दोनों ही आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।
खजराना पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को शाही बाग में साहिल उर्फ गोलू पिता अकबर खान निवासी जमजम चौराहे पर हमला हुआ था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले पुलिस के सामने हमला करने के अलग-अलग कारण आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अरशद और शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फोटो (Photos) डाले थे। उस दौरान साहिल महाराष्ट्र में था । उसने दोनों आरोपियों के फोटो (Photos) को लेकर मजाक भरा कमेंट्स कर दिया था। बाद में फोन पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच भी हुआ था। जैसे ही साहिल इंदौर आया तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि असलम भय्यू भी मौके पर था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved