
इंदौर। नगर निगम (Indore Nagar nigam) के कई कारनामे चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा नालों के किनारे जो वर्टिकल गार्डन बनाए हैं उनमें लगे प्लास्टिक के गमले अभी बारिश में पुतवा दिए। कांग्रेस को इसमें भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है और उसमें लोकायुक्त में शिकायत करने की बात भी कही है। कांग्रेस के मुताबिक निगम ने इसके लिए लाखों का टेंडर भी मंजूर कर दिया।
इंदौर शहर कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने बताया कि इंदौर नगर पालिका निगम को द्वारा दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार करने के एक नया कारनामा किया जाता है। इन दिनों नगर निगम द्वारा लाखों रुपए का टेंडर पास किया गया जिसमें की शहर की पुलिया ओ के ऊपर लगे बने वर्टिकल गार्डन पर प्लास्टिक के गमलो पर भरी बारिश मै ऑयल पेंट से पुताई करवाई जा रही हैं। नगर निगम का एक नया चमत्कार देखने में आता है कि एक तो प्लास्टिक के गमलों पर ऑयल पेंट की पुताई और वह भी भारी बारिश में कराई जा रही हैं जो पाल्टिक के गमलों पर टिकता ही नहीं है। निगम के जिम्मेदारों को गमला पुताई के बहाने पैसा कमाने का नया जरिया मिल गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved