img-fluid

सनी देओल पहुंचे महू, आर्मी म्यूजियम में हथियारों को निहारा, फैन्स संग क्लिक करवाई पिक्चर्स

August 15, 2023

महू। फिल्म अभिनेता सनी देओल आज सुबह लगभग 9 बजे महू पहुंचे। उन्होंने महू के माल रोड स्थित इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचकर सबसे पहले झंडा वंदन किया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर उन्होंने म्यूजियम में सेना के वीर जवानों की वीर गाथाओं के बारे में फौजियों से जाना। यहां म्यूजियम में इन्फेंट्री के वीर जवानों की शौर्य गाथाओं और सेना के युद्धों से जुड़े भित्ती चित्रो को भी सनी देओल ने निहारा, जिसके बाद उन्होंने सेना के परिवार जनों के साथ सेल्फी भी ली। यही म्यूजियम के प्रांगण में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें सनी देओल पहुंचे और सेना के हथियारों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान म्यूजियम के बाहर बड़ी संख्या में सनी देओल के प्रशंसक खड़े थे

लाऊंज में आते ही हिन्दूस्तान जिंदाबाद के नारे लगे

सुबह आठ बजे सन्नी मुबंई की उड़ान से इंदौर पहुंचे। जैसे ही वे विमानतल लाउंज से बाहर निकले, प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे। पुलिसकर्मी सन्नी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर चल रहे थे। उन्होंने किसी को सन्नी के पास नहीं आने दिया। सफेद रंग के कुर्ते और भगवा पगड़ी में सन्नी ने प्रशंसकों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया।

Share:

  • Ethiopia: सुरक्षा बलों-स्थानीय समूह की लड़ाई के बीच फिनोट सेलम में विस्फोट, 26 की मौत

    Tue Aug 15 , 2023
    एडिस अबाबा (Addis Ababa)। इथियोपिया (Ethiopia) में सुरक्षा बलों और मिलिशिया समूह (Security forces and militia groups) के बीच लड़ाई जारी है। इस बीच इथियोपिया के फिनोट सेलम में एक विस्फोट (explosion in phinot salem) हो गया था। विस्फोट में 26 लोगों की मौत (26 people died) हो गई। इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग (Human rights commission) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved