इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के उमीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर के बाहर आत्मदाह करने वाले कार्यकर्ताओ को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे जो जानकारी मिली है कमलनाथ ने टिकट के पैसे लिए है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, बड़नगर में कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल के टिकट काटे जाने और उनके समर्थकों द्वारा कमलनाथ के बंगले के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया गया था। इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही कहा के हमने दो दो तीन तीन चार चार करोड़ रु खर्च किये है। पार्टी में दिए कितनो को टिकट नहीं मिला है। यदि कांग्रेस के नेता ही ऐसा काम करेंगे मैं समझता हूं कांग्रेस ऐसी पार्टी है प्रदेश की जनता को समझना चाहिये।
– योगेश कुमार गोयल आश्विन शुक्ल दशमी को प्रतिवर्ष ‘विजयादशमी’ का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। दशहरा इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। समस्त भारत में दशहरा भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध के रूप में अर्थात् बुराई पर अच्छाई की जीत के […]
मुंबई (Mumbai)। महाराष्ट्र की राजनीति (politics of Maharashtra) में फिर से हलचल सामने आई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक डांस पार्टी से जुड़े मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने की शुक्रवार को घोषणा की है. आरोप है कि इस डांस पार्टी में गैंगस्टर दाउद इब्राहिम का सहयोगी […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 10 जून को एक नया अध्याय (new chapter) जुड़ने जा रहा है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों (1.25 crore sisters of poor and middle class) के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Chief Minister Ladli Bahna Yojana) से एक-एक हजार […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा उत्तर प्रदेश में भगवान भरोसे है। अपराधियों के खौफ के चलते प्रदेश में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तंत्र का मनोबल गिरा हुआ है। मुख्यमंत्री का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, वे […]