
इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी नगर कॉलोनी कुछ समय से चोरी का हॉट स्पॉट बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने यहां बैठक ली। पिछले एक माह में महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं, जिनमें दो चोरियों में लाखों का माल गया है। एक चोरी रिटायर्ड अधिकारी कमलेश जैन के घर और दूसरी व्यापारी पवन जैन के घर हुई थी। एक चोरी में पुलिस को कुछ सुराग लगा है, जिसमें राजस्थान की गैंग होने का संदेह है। ये गिरोह कार से आया था। इसके लिए एक टीम वहां भेजी गई है। वहीं लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार यहां रहवासियों के साथ बैठक कर रही है।
एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि इलाका बड़ा है, इसके चलते चोर गिरोह यहां सक्रिय हैं। ये पहले रैकी करते हैं और फिर उन सूने मकानों को निशाना बनाते हैं।, जहां ताला लगा होता है। इसके चलते पुलिस ने यहां अब पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। वहीं रहवासी संघ के साथ तीन बैठकें की गई हैं। रहवासी संघ को यहां कैमरे लगाने के लिए राजी किया गया है। जल्द यहां कुछ कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे चोरी पर अंकुश लग सकेगा। वहीं पुलिस जल्द राजस्थान के गिरोह को पकड़ लेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved