
इंदौर। आज सुबह लगभग 9 बजे पर्यावरण प्रेमियों ने हुकुमचंद मिल पर पेड़ों को कुल्हाड़ी से बचाने के लिए बैनर लेकर प्रदर्शन किया। पर्यावरण प्रेमियो में शामिल डॉक्टर दिलीप वाघेला सहित नेचर्स लवर्स ने बताया कि विकास के नाम पर हुकुमचंद मिल के पेड़ काटे जा रहे है जबकि यह सिर्फ पेड़ ही नहीं, बल्कि शहर के फेफड़े है जो शहर को ऑक्सीजन देते है। शहर को लू-लपट से बचाते हैं। विकास के बहाने शहर में हर दिन कहीं न कहीं पेड़ काटे जा रहे है।
हाल ही में साई सत्य चौराहे पर पर फ्लायओवर ब्रिज के लिए पेड़ काटे गए। अभी भी न जाने कितने पेड़ों की बारी है। पर्यावरण प्रेमी शहर के नागरिकों और इसके भविष्य के लिए लगातार पर्यावरण विरोधी नीतियों से संघर्ष करते आ रहे है, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों रीगल चौराहे पर मानव श्रंखला बना कर विरोध जताया था। हमारी मांग है कि हुकुमचंद मिल ही नहीं सभी मिलों की जमीनों पर सिटी फारेस्ट बनाये जाये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved