img-fluid

Israel-Iran War: इजरायली हमले में ईरान के रक्षामंत्री और IRGC कमांडर की मौत का दावा

February 28, 2026

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका-इजरायल (US-Israel) और ईरान के बीच तेज होते सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है. कई देशों में हमले और जवाबी कार्रवाई जारी है, जिससे हालात जंग जैसे हो गए हैं. इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है.

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है. हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


  • ईरान का पलटवार
    मिडिल ईस्ट में हालात तब और बिगड़ गए जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमले किए. ईरान ने इन कार्रवाइयों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इसके बाद उसने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब में धमाके हुए. कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए. आम नागरिकों को शेल्टर लेने की सलाह दी गई. क्षेत्र के कई एयरपोर्ट, स्कूल और सरकारी दफ्तर एहतियातन बंद कर दिए गए हैं.

    UN में उठी तत्काल हस्तक्षेप की मांग
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फ्रांस, रूस, कतर और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की अपील की. संयुक्त राष्ट्र में भी तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठी. इसी बीच यह दावा सामने आया है कि इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर की मौत हुई है, जिसने संकट को और गहरा कर दिया है.

    Share:

  • MP में 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म, घर में बच्ची को अकेली देख दरिंदा बना युवक

    Sat Feb 28 , 2026
    दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। देर रात परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर के द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved