img-fluid

इंदौर में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मोदी के मुखौटे पहनकर नाले की गैस से बनाई चाय

March 14, 2026

इंदौर। अमेरिका-ईरान-इजराइल युद्ध (US-Iran-Israel War) के बीच देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से त्रस्त आम जनता के दर्द को उजागर करने के लिए युवक कांग्रेस ने इंदौर में अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। विधानसभा क्षेत्र 5 के वार्ड 47 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर गैस चैंबर पर धरना दिया और नाले की गैस से चाय बनाकर विरोध दर्ज किया।

युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र 5 के अध्यक्ष बलवंत टटवाड़े के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने नाले की गैस से चाय बनाने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने नाले से निकलने वाली जहरीली गैस पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई और चखकर सरकार पर तंज कसा। उनका कहना था, “मोदी राज में एक बार फिर आम लोग लाइन लगाकर गैस खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।


  • आने वाले दिनों में युद्ध और महंगाई की मार से जनता को और परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। “प्रदर्शन में पूर्व पार्षद भारत जिनवाल, पार्षद आकाश कुशवाहा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल कांबले, प्रदेश महासचिव अंकित दुबे, शहर उपाध्यक्ष नितिन कुशवाहा, रोहित जूनवाल, नवीन मेहरा, नीरज मिमरोट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर गैस की किल्लत नहीं सुधरी, तो आंदोलन और तेज होंगे।इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जहां लोग सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

    Share:

  • दुनिया को देंगे टक्कर, भारत लाएगा सस्ते रोबोट, राहुल शाह ने बताया कब होंगे लॉन्च

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली: ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) के बारे में डिटेल्स से बताने के लिए Bidyut इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह India Today Conclave 2026 में शामिल हुए. स्टेज पर उनके साथ 2 रोबोट भी मौजूद रहे जो चीन में डेवलप किए गए हैं और उनके नाम G-1 है. हालांकि इनको प्रोग्राम भारत में किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved