img-fluid

शहर में फ्री पार्किंग के बोर्ड लगेंगे, गूगल मैप पर मैपिंग देखकर सकेंगे पार्किंग

March 17, 2026

इंदौर। शहर (Indore) की ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Management) को बेहतर बनाने और बाजार क्षेत्रों में बढ़ती पार्किंग समस्या (Parking Problem) के समाधान के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के साथ प्रशासन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एसडीम सहित अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर पूर्व में की गई कार्रवाई की मॉनीटरिंग करेंगे।



  • अब शहर में जहां-जहां फ्री पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, वहां स्पष्ट रूप से बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को आसानी से जानकारी मिल सके। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों की जानकारी डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिक अब गूगल मैप पर फ्री और अधिकृत पार्किंग स्थलों की लोकेशन देख सकेंगे, जिससे उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सडक़ों पर अनावश्यक जाम की स्थिति कम होगी। शहर में कमर्शियल बिल्डिंग की अंडरग्राउंड पार्किंग व्यवस्था में तानी गई दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई के साथ दंडात्मक कार्रवाई भी फिर की जाएगी। प्रशासन ने अंडरग्राउंड पार्किंग पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर फिर सख्त रुख अपनाया है। खासतौर पर हाईराइज इमारतों और कमर्शियल बिल्डिंगों को चिह्नित किया गया है, जहां पार्किंग स्थानों का अन्य उपयोग किया जा रहा है।

    पहले तोड़े थे, फिर हो गए कब्जे
    कई भवनों में अंडरग्राउंड पार्किंग को गोदाम, दुकान या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा है, जिससे सडक़ पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए जाएंगे और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। पूर्व में भी इस तरह की कार्रवाई कर शहर के सभी क्षेत्रों से पार्किंग खाली कराई गई थी, लेकिन अभियान ढीला पडऩे के बाद फिर कब्जे देखे जा रहे हैं। राजबाड़ा क्षेत्र, सीतलामाता बाजार, बंबई बाजार, जवाहर मार्ग सहित सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में अभी पार्किंग मूल समस्या बनी हुई है।

    Share:

  • SC की फटकार से नाराज थे HC जज....510 प्रकरणों में से 508 में आरोपी को दे दी जमानत

    Tue Mar 17 , 2026
    इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के जज, जस्टिस भाटिया, ने बीते महीने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से आहत होकर देश के मुख्य न्यायधीश से अनुरोध किया था कि उन्हें जमानत से जुड़े मामलों की सुनवाई का दायित्व ना दिया जाए। दरअसल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दहेज हत्या के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved