img-fluid

इंदौर : 100 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ के पत्रक सालासर मंदिर में प्रतिष्ठित

May 01, 2026

इंदौर। 100 करोड़ (100-Crore) सामूहिक राम नाम (Ram Naam) लेखन महायज्ञ (Writing Mahayagya) के अंतर्गत लिखे गए राम नाम पत्रकों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कनाडिय़ा रोड स्थित नवीन सालासर बालाजी मंदिर (Salasar Temple) में मूर्तियों के सिंहासन में विधिवत प्रतिष्ठित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



  • संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि 31 जुलाई 2017 को 100 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ की शुरुआत की गई थी। विधायक महेंद्र हार्डिया ने रामशिला पूजन कर इस महायज्ञ का शुभारंभ किया था और नागरिकों को लेखन सामग्री वितरित की थी। कई मंदिरों को भी इस अभियान से जोड़ा गया, जहां निरंतर राम नाम लेखन का कार्य हुआ। नगरवासियों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए इस अभियान को व्यापक स्वरूप दिया गया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूर्ण होने के बाद कनाडिय़ा रोड स्थित शिवशक्ति नगर में बन रहे नए सालासर बालाजी मंदिर की मूर्तियों की वेदी की नींव में इन राम नाम पत्रकों को स्थापित किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद प्रणव मंडल, राजीव जैन, राधेश्याम शर्मा गुरुजी, सुभाष गोयल, स्वामीदास कुमावत, पन्नालाल कुमावत, हीरालाल कुमावत, भंवरलाल कुमावत और पुरुषोत्तम स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share:

  • पांच राज्यों में चुनाव के बाद काउंटिंग की तैयारी.... केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा... QR आधारित फोटो ID होंगे जारी

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली। अभी हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections Five states) में मतों की गिनती के दिन यानी 4 मई को सभी मतगणना केंद्रों (Counting centres) पर चुनाव आयोग (Election Commission.) क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र (QR-Based Identity Cards) जारी करेगा ताकि किसी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved