img-fluid

नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप’ का दूसरा सीजन जुलाई में, इस बार अनुराधा पौडवाल और जैकलीन फर्नांडीस आएंगी

May 01, 2026

इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री (Beauty and Wellness Industry) का शहर में होने वाला आयोजन ‘नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप (‘National Artists Championship)-2026’ इस साल 20, 21 और 22 जुलाई को होगा। इसके लिए शहर में गायक अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) आएंगी। 19 जुलाई को इसे फीनिक्स सिटाडेल मॉल में शुरू किया जाएगा। आयोजन में देशभर के अलग-अलग क्षेत्र के आर्टिस्ट एक मंच पर होंगे।


  • ये आयोजन का दूसरा सीजन है। इस दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन और ब्यूटी, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 20 जुलाई को अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन हेयर आर्टिस्ट्री और फैशन शो का आयोजन होगा। तीसरे दिन ब्यूटी और वेलनेस प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजक उन्नति सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य हर उस प्रतिभाशाली कलाकार को मंच प्रदान करना है, जो अपनी मेहनत और हुनर के बल पर आगे बढऩा चाहता है। आयोजन में एक दिन जैकलीन फर्नांडीस की भी उपस्थिति होगी। साथ ही देशभर के हेयर आर्टिस्ट भी इंदौर आ रहे हैं।

    Share:

  • Entertainment Live: सलमान का सुपरहीरो धमाका, ‘तुम्बाड-2’ में आलिया का तड़का, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सुनामी

    Fri May 1 , 2026
      नई दिल्ली। मनोरंजन जगत(entertainment world) में आज खबरों की बौछार(flurry of news) है कहीं सुपरस्टार की नई शुरुआत की चर्चा(discussions surrounding) तो कहीं ब्लॉकबस्टर फिल्मों(blockbuster films) का धमाल जारी सलमान खान (Salman Khan) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक हर अपडेट आपको यहां एक साथ मिल रही है।  सबसे बड़ी चर्चा सलमान खान(Salman […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved