img-fluid

टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद; केंद्र से पुनर्विचार की मांग

March 17, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के फैसले पर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल के भीतर से ही विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शिक्षकों के पक्ष में खुलकर आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। सांसद ने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर मांग की है कि टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए। उनका कहना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं, जो वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं और उनकी नियुक्ति उस समय की वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई थी।


  • सांसद ने तर्क दिया कि करीब डेढ़ लाख शिक्षक पिछले दो से ढाई दशकों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अचानक टीईटी को अनिवार्य करना उनके भविष्य को संकट में डाल सकता है। इससे शिक्षकों के बीच असमंजस और असुरक्षा की स्थिति बन रही है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए भी ठीक नहीं है। सांसद ने यह भी सुझाव दिया कि यदि आवश्यक हो तो राइट टू एजुकेशन एक्ट में संशोधन कर पुराने शिक्षकों को इस नियम से छूट दी जा सकती है। उनका मानना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

    Share:

  • एंटनी राजू की याचिका खारिज, चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार; सबूतों से छेड़छाड़ का लगा था आरोप

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली। केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व परिवहन मंत्री एंटनी राजू की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने साक्ष्य से छेड़छाड़ के मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। यह याचिका आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति पाने के उद्देश्य से दाखिल की गई थी। न्यायमूर्ति सी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved