img-fluid

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

March 18, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur CG) में एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। रामकृष्ण केयर अस्पताल (Ramakrishna Care Hospital) के सेप्टिक टैंक (Septic tank) की सफाई के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मांझी और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वहीं प्रशांत कुमार नामक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। सभी मजदूर सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

50 फीट गहरे टैंक में उतरे, कुछ ही मिनटों में बेहोश
मंगलवार को मजदूरों को करीब 50 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था। आरोप है कि उनके पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं थे और उन्हें सिर्फ मास्क देकर काम पर भेज दिया गया।

जैसे ही मजदूर टैंक में उतरे, वे एक-एक कर बेहोश होते गए और कुछ ही देर में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।



  • परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग
    घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल के बाहर धरने पर बैठकर उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की।

    स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी।

    जांच शुरू, मुआवजे की घोषणा
    एडीसीपी वेस्ट राहुल देव शर्मा ने बताया कि तीनों मजदूर सीवर सफाई के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

    अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुआवजे की घोषणा की गई है, हालांकि परिजन सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

    सुरक्षा पर गंभीर सवाल
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूरों को बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक काम में लगाया गया। ऐसे में यह हादसा लापरवाही का मामला माना जा रहा है।

    यह घटना एक बार फिर सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। जांच के बाद ही तय होगा कि इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन फिलहाल तीन परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है।

    Share:

  • ईरान-US-इजरायल युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराया, 4.5 करोड़ लोग भुखमरी के मुहाने पर...

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली. यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने दुनिया को एक बड़ी चेतावनी दी है. संस्था का कहना है कि अगर मिडिल-ईस्ट (Middle East) में जंग (War) इसी तरह जारी रही तो दुनिया भर में करीब 4.5 करोड़ और लोग (45 Million People) भुखमरी (Food Crisis) की चपेट में आ सकते हैं. अभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved