img-fluid

27 साल की इन्फ्लुएंसर ने खुद को ही करवाया किडनैप, पति को बुरी तरह पिटवाया

March 26, 2026

डेस्क: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन ब्राजील की एक इन्फ्लुएंसर ने तो सारी हदें पार कर दी. अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए इस मोहतरमा ने ऐसी फिल्मी कहानी रची कि पुलिस तो क्या, जानकर उसका पति भी चकरा गया.

मामला ब्राजील की 27 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनिकी फ्रागा (Monniky Fraga) का है. पिछले साल अप्रैल में उन्होंने रोते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने दावा किया कि तीन हथियारबंद बदमाश उन्हें और उनके पति लुकास को किडनैप करके ले गए. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि पति को भी नहीं पता था कि यह सब एक नाटक था.


  • इन्फ्लुएंसर ने अपने वीडियो में कहा था, बदमाश हमें घसीटते हुए जंगल ले गए और घंटों बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी. फिर उन्होंने हमें छोड़ने के बदले करीब 1 लाख रैंड की फिरौती मांगी. महिला ने यह भी कहा कि बदमाशों ने उनके पति की बेरहमी से पिटाई की. तब फ्रागा ने रोते हुए वीडियो में कहा था, मुझे लगा कि वो मुझे मारकर नदी में फेंक देंगे. लेकिन मैं सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोच रही थी.

    शुरुआत में तो सबको इन्फ्लुएंसर से सहानुभूति हुई, लेकिन जब पुलिस ने मामले की तह तक जांच की, तब जाकर फ्राडा के मंसूबे का भंडाफोड़ हो गया. जांच अधिकारी क्ले एंडरसन के अनुसार, यह कोई असली किडनैपिंग नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले कि फ्राडा न केवल किडनैपर्स के संपर्क में थी, बल्कि पूरी स्क्रिप्ट उनकी ही लिखी थी.

    पुलिस के इस खुलासे ने फ्राडा के पति के होश उड़ा दिए. क्योंकि, लुकास को सच में लगा कि उन पर हमला हुआ है. पुलिस का मानना है कि लुकास बेगुना हैं. उन्होंने बताया कि फ्राडा के मददगारों में से एक पहले से ही जेल में है. दूसरे की मौत हो चुकी है, और तीसरे की तलाश जारी है.

    लेकिन फेम पाने का यह शॉर्टकट फ्राडा को महंगा पड़ गया. पुलिस ने उन्हें झूठी किडनैपिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, वह खुद को बेगुनाह बता रही हैं, और बच्चों की दुहाई देकर अपनी रिहाई की मांग कर रही हैं.

    Share:

  • जम्मू यूनिवर्सिटी में बदलेगा सिलेबस, अब शहीद भगत सिंह पढ़ाए जाएंगे

    Thu Mar 26 , 2026
    डेस्क: जम्मू यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है. मामला जम्मू यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सिलेबस से जुड़ा हुआ है. असल में बीते दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना को पढ़ाने का फैसला लिया था. मसलन, पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved