img-fluid

2 माह पहले चेताया, फिर भी शादी पर बजाया DJ… पंचायत ने सुनाया ये फरमान

April 28, 2026

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में एक परिवार को बेटे की शादी में डीजे बजाना भारी पड़ गया. गांव पंचायत के पुराने फैसले की अवहेलना करने पर पंचायत में परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुना दिया. इस फैसले के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले गांव में पंचायत बुलाई गई थी जिसमें सर्वसम्मति से शादी विवाह और अन्य आयोजनों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया था.

पंचायत का तर्क था कि डीजे से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है सामाजिक माहौल बिगड़ता है और कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है. पंचायत में गांव के सभी परिवारों को फैसले का पालन करने के निर्देश दिए और चेतावनी भी दी गई कि जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की जाएगी.

बताया जा रहा है कि हाल ही में गांव में एक परिवार ने बेटे की शादी की इस दौरान शादी में डीजे बजवाया. ग्रामीणों के अनुसार, यह पंचायत के फैसले का सीधा उल्लंघन माना गया. मामला सामने आते ही गांव के बुजुर्ग और पंचायत प्रतिनिधियों ने फिर से एक बैठक बुलाई. बैठक में इस घटना को पंचायत के आदेशों की अवहेलना माना गया और परिवार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया. पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से संबंधित परिवार के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा कर दी. फैसले के तहत अब गांव का कोई भी व्यक्ति उसे परिवार को सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं करेगा. शादी भोज धार्मिक आयोजन और अन्य समुदाय कार्यक्रमों से परिवार को अलग रखने की बात कही गई. ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में मुनादी कर इस फैसले की जानकारी भी दी गई ताकि पूरे गांव को पंचायत के आदेशों की जानकारी हो सके.


  • गांव में सार्वजनिक रूप से मुनादी कर फैसले का ऐलान किए जाने के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया है. सामाजिक बहिष्कार जैसे कठोर कदम को लेकर गांव में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इस पंचायत के अनुशासन और सामूहिक निर्णय की मजबूती बता रहे हैं. जबकि, कुछ इस बेहद सख्त कदम मान रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत का मानना है कि डीजे के कारण संस्कृति और गांव में पारंपरिक मर्यादाएं प्रभावित हो रही हैं.

    कई बार तेज आवाज देर रात शोर और गानों को लेकर विवाद भी पैदा होते रहते हैं. इसी वजह से पंचायत ने पहले ही डीजे पर रोक लगाकर सामूहिक सहमति बनाई थी. लेकिन इस फैसले के उल्लंघन ने पूरे विवाद को जन्म दे दिया. हालांकि, पंचायत के फैसले ने सामाजिक बहिष्कार जैसे कदम को लेकर बहस भी छेड़ दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी भी शादी में डीजे बजाने पर इतना बड़ा दंड उचित है. कई लोग मानते हैं कि पंचायत के नियमों का पालन जरूरी है. लेकिन सामाजिक बहिष्कार जैसा फैसला बेहद कठोर माना जा सकता है.

    यह मामला सिर्फ डीजे बजाने का नहीं. बल्कि गांव की सामूहिक परंपरा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव के रूप में भी देखा जा रहा है. एक ओर पंचायत सामुदायिक अनुशासन की बात कर रही है तो दूसरी ओर व्यक्तिगत अधिकारों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद संभावना जताई जारी है कि यह मुद्दा प्रशासन तक भी पहुंच सकता है. सामाजिक बहिष्कार जैसे फैसलों को लेकर कानूनी और संवैधानिक पहलुओं पर भी चर्चा हो सकती है.

    Share:

  • Success Stories from Players of siti casino non AAMS: Come Scegliere il Miglior Sito per Te

    Tue Apr 28 , 2026
    Success Stories from Players of siti casino non AAMS: Come Scegliere il Miglior Sito per Te Ciao! Sono Luca Rossi, esperto nel settore del gioco online e oggi voglio condividere con te le Success Stories from Players of siti casino non AAMS. In questo articolo, ti guiderò nella scelta del miglior sito di casinò non […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved