img-fluid

उज्जैन में तेजी से गिर रहा भू जल स्तर.. औसतन 7 मीटर नीचे पहुँचा पानी

May 02, 2026

  • कई गाँवों में हैंडपंप हुए बंद-विभाग ने दी पानी का अपव्यय रोकने की सलाह

उज्जैन। जिले का भू जल स्तर तेजी से गिर रहा हैं। यहाँ पानी, जमीन से औसतन 7 मीटर नीचे चला गया है। जो कि चिंता का विषय है। भूजल सर्वेक्षण विभाग ने आगामी जल संकट से उबरने के लिए यहाँ पानी का अपव्यय रोकने की सलाह दी है।



  • उल्लेखनीय यह हैं कि जिले के भू-जल स्तर में लगातार तेजी से गिरावट आ रही है। नतीजा हैंडपंप- बोरिंग व अन्य जलस्रोत दम तोडऩे लगे हैं। बताया जाता है कि जिले में सबसे पहले बडऩगर और घटिया विकासखंड का वाटर लेवल डाउन हुआ हैं। ऐसे में यहां के कई गांवों में हैंड पंप बंद हो गए हैं। भू जल कार्यालय के आंकड़े बता रहे हैं कि उज्जैन में जनवरी 2025 में उज्जैन जिले का औसत भूजल स्तर 5.50 मीटर नीचे था, जो 2024 के 6.81 मीटर से 1.31 मीटर बेहतर है। मई 2024 में भूजल स्तर 54.63 फीट नीचे दर्ज हुआ था। अप्रैल 2026 में गंभीर डैम में सिर्फ 65 दिन का पानी बचा है, जो उज्जैन शहर का मुख्य जलस्रोत है। बीते एक महीने में आई इस 3 मीटर की गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। मई माह में इसमें ओर गिरावट आएगी। कई गाँवों में हैंडपंप बंद हो गए हैं। बावजूद बारिश के पानी को सहेजने और भूजल पुनर्भरण के लिए सरकार या नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उलटा खेती की बोरवेल के पानी पर निर्भरता बढ़ती चली गई।

    Share:

  • पार्किंग स्थलों पर अब 20 फीसदी जगह ई-वाहनों के लिए रखना होगी रिजर्व

    Sat May 2 , 2026
    नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सभी निगमायुक्तों को भिजवाए निर्देश उज्जैन। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने उज्जैन सहित सभी निगम कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी सार्वजनिक पार्किंग स्थल हैं वहां पर ई-वाहनों के लिए 20 फीसदी पार्किंग सुरक्षित यानी रिजर्व रखी जाए, ताकि इन पार्किंग स्थलों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved