img-fluid

परियोजना तो पूरी, सड़क आधी-अधूरी

June 18, 2026

  • आखिर कितनी मौत के बाद जागेंगे जिम्मेदार, नर्मदा नल-जल परियोजना की खुदाई से राहगीर और वाहन चालक परेशान

पनागर। नगर में नर्मदा नल-जल परियोजना के तहत वार्डों में सड़कों की खुदाई किए जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी गई हैं, लेकिन मरम्मत कार्य समय पर नहीं होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बीच सड़क से लाईन निकालने खोदी गई सड़कों को 2 साल से भी अधिक समय बीतने के बाद पूरा नहीं किया गया। नतीजन इतने समय में 7 लोग असमय मौत के घाट उतर चुके हैं और करीब दर्जन भर लोग अपंग हो चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार और जवाबदार मौन साधे बैठे हुए हैं। रोजाना रात के वक्त हादसे होने का अंदेशा बना रहता है।


  • करीब दो वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी लाईन डालने खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की जा सकी है। नतीजन आटो पलट रहे हैं। वाहन चालक घिसट रहे हैं। बावजूद इसके स्थानीय पार्षद समेत समूचा नगर पालिका पनागर का महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। स्थानीय पार्षद परियोजना अधिकारियों के पाले में गेंद डालकर खुद को दूर कर लेते हैं, तो वहीं नगर पालिका के जिम्मेदार महज पत्राचार करने तक ही सीमित रह गए हैं। वार्डवासियों ने बताया कि इस बरसात के पहले सड़क को पुख्ता नहीं किया, तो इस बार कोई बड़ा हादसा या जनहानि होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

    जगमोहन वार्ड बना डेथ प्वाइंट
    समस्या तो हालांकि पूरे 15 वार्ड में समान रूप से विद्यमान हैं, लेकिन बात यदि जगमोहन वार्ड की करें, तो यहां पर दो बरसात बीतने के बाद तीसरी बरसात का मौसम सिर पर है। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने मुख्य सड़क को तीनों स्थानों पर ठीक नहीं किया है। सबसे व्यस्त मार्ग होने के चलते यहां यातायात का दवाब अधिक होता है, जिसके चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। रात के वक्त तो यहां से वाहनों को लेकर गुजरना मौत को दावत देने जैसा हो चुका है।

    सीएमओ को नहीं कोई सरोकार
    वार्डवासियों और पार्षदों के आरोप है कि जब से यहां पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के तौर पर आशीष शर्मा ने पदभार ग्रहण किया है, तब से नगर की हालत लकवाग्रस्त हो चुकी है। आरोप है कि सीएमओ न तो कार्यपथ पर कभी दिखाई देते हैं और न ही कभी नगर पालिका दफ्तर पहुंचने की जहमत उठाते हैं। महज चंद छुटभैया नेताओं के आगे नतमस्तक होकर वह चाकरी में ही लगे रहते हैं। नगर पालिका के अन्य जिम्मेदारों की माने तो सीएमओ की कार्यप्रणाली से ही नगर का विकास न होकर विनाश हो रहा है।

    पूरी अव्यवस्थित है परियोजना
    अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी नर्मदा जल परियोजना ध्यान नहीं दे रही है। 80त्न लोगों के घरों में पानी नहीं जा रहा है। लीकेज अनेकों जगह है, सुधार नहीं पा रहे। मेरे वार्ड के लोगों ने पैसे भी जमा किए लेकिन कनेक्शन नहीं मिले। परियोजना पनागर में पूरी अव्यवस्थित है।
    प्रमोद पटेल, पार्षद, जगमोहन वार्ड

    अनेकों बार कर चुके पत्राचार
    नर्मदा जल परियोजना के अधिकारियों को अनेकों बार पत्राचार किया जा चुका है। उसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया गया। आपसे माध्यम से पूरा मामला एक बार फिर संज्ञान में आया है। जानकारी लेने के बाद एक मर्तबा फिर पत्राचार कर जवाब मांगा जाऐगा।
    शिवम जैन, इंजीनियर, नगर पालिका

    Share:

  • दिल्ली: सरकारी नौकरी में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, नई पॉलिसी लागू करने के लिए राज्यपाल ने की बैठक

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस पालिसी को लागू करने के लिए राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। दिल्ली एलजी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार में ग्रुप-सी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved