img-fluid

इंदौर: तूवर दाल का फर्जी स्टॉक दिखाकर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

June 24, 2026

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ महाराष्ट्र के सोलापुर के दो शातिर ठगों ने इंदौर के एक अनाज व्यापारी को तूवर दाल के बंपर स्टॉक के फोटो दिखाकर और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित व्यापारी ने बैंकों से लोन लेकर रकम उनकी फर्म के खाते में ट्रांसफर की थी। भंवरकुआं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • धोखाधड़ी के शिकार हुए फरियादी गिरीश रामनानी रानी बाग कॉलोनी के रहने वाले हैं। पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय पहले उनका संपर्क सोलापुर के सोमनाथ हलगोदे और गुरशांतलिंग कुंभार से हुआ था। आरोपियों ने गिरीश को अपने मोबाइल में तूवर दाल के विशाल गोदामों के फर्जी फोटोग्राफ्स दिखाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक से 65 लाख रुपये का बिजनेस लोन लिया और इसे आरोपियों की फर्म ‘श्री विजयलक्ष्मी ट्रेडर्स’ के खाते में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। रकम हड़पने के बाद आरोपियों ने न तो माल की डिलीवरी दी और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है।

    Share:

  • इंदौर: एनडीपीएस एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    Wed Jun 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आजाद नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी भाजपा के शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved