img-fluid

इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 498 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

June 25, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सत्रह लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गांजे की बिक्री कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


  • डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गणेश मंदिर धर्मशाला क्षेत्र के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 498 किलो ग्गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंदनाक क्षेत्र निवासी आरोपी और विजय महाले के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 4.598 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • 'भारत में लागू हो कुरान के कानून, तो दिक्कत नहीं', NCP विधायक के बयान पर हुआ हंगामा

    Thu Jun 25 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC), बहुविवाह और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक देवयानी फरांदे, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी और NCP विधायक सना मलिक ने अपनी अलग-अलग राय रखी। इस चर्चा के दौरान सना मलिक के एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved