img-fluid

अटल टनल के बाहर भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़ निर्माणाधीन पिलर से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत

July 02, 2026

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लाहौल-स्पीति जिले (Lahaul-Spiti district) में स्थित अटल टनल (Atal Tunnel) के बाहर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टनल से बाहर निकलते ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स तोड़ते हुए निर्माणाधीन ढांचे के पिलर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 9 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्माणाधीन पिलर से निकले लोहे के सरिए वाहन को चीरते हुए अंदर तक घुस गए, जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में राजस्थान निवासी एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पर्यटक बताए जा रहे हैं और मनाली से लाहौल की ओर जा रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। वाहन पिलर और लोहे के सरियों के बीच बुरी तरह फंस गया था, जिसके कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने दमकल कर्मियों की सहायता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


  • प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हादसे की मुख्य वजह वाहन की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनसे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    गौरतलब है कि अटल टनल देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। प्रशासन लगातार पर्वतीय मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील करता रहा है, लेकिन तेज रफ्तार के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

    Share:

  • केतन मर्डर केस में नया खुलासा... सिया को कई बार राजस्थान लेकर आया था चेतन, यहीं रहने का था प्लान

    Thu Jul 2 , 2026
    पुणे। पुणे (Pune) के रियल एस्टेट कारोबारी (Real estate Businessman) केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) मर्डर केस से जुड़े नए पहलू रोज सामने आ रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसका प्रेमी चेतन फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच मूल रूप से राजस्थान के रहने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved