
इन्दौर। नगर निगम उद्यान विभाग (Municipal Corporation Parks Department) की नर्सरी नेहरू पार्क (Nehru Park nursery) इन दिनों तमाम नए-नए प्रयोग चल रहे हैं और इसमें कर्मचारियों की मेहनत के चलते सफलता भी मिल रही है। चेरी (Cherry), व्हाइट एप्पल (white apple) से लेकर कई प्रजातियों के पौधे वहां तैयार किए जा रहे हैं। इनमें कई पौधे तो ऐसे हैं, जिनको तैयार होने में सालों लगते हैं, लेकिन उन्हें कुछ महीनों में ही तैयार कर लिया गया है और अब इन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाने की तैयारी है। नर्सरी में 1 लाख पौधे तैयार होने की संभावना है।
वर्षों पहले नगर निगम की नेहरू पार्क की नर्सरी काफी विशालकाय क्षेत्रफल में फैली हुई थी, लेकिन वहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कार्यों के चलते कुछ महीनों के लिए नर्सरी मेघदूत उपवन में शिफ्ट कर दी गई थी और फिर बाद में कुछ छोटी जगह पर नर्सरी संचालन शुरू कर दिया गया है। उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वहां संचालित हो रही नर्सरी में करीब 20 से ज्यााद उत्कृष्ट प्रजातियों के फूलों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, इनमें चेरी और व्हाइट एप्पल, गुलदावरी और कई अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इनमें व्हाइट एप्पल और चेरी के पौधे को तैयार करने में एक वर्ष का समय लगता है, लेकिन इनमें कई पौधे कुछ महीनों में ही नर्सरी में तैयार कर लिए गए, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अफसरों का कहना है कि वहां कई प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं और पौधे से पौधे तैयार करने का काम भी चल रहा है। इन्दौर में पौधारोपण अभियान के लिए 1 लाख से ज्यादा पौधे उक्त नर्सरी से ही दिए जाने का टारगेट है। इसके अलावा निगम की मेघदूत और जू में बनी नर्सरियों में भी कई प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे उपलब्ध हो सके और वन विभाग के भरोसे ना रहना पड़े।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved