img-fluid

इंदौर: असिस्टेंट पोस्टल अधिकारी की हत्या करने वाला पति अभी भी फरार

July 14, 2026

बेटी बोली- वह जिंदा मिलना चाहिए, ताकि उसको तड़पा-तड़पाकर सजा दी जा सके

इंदौर। नवरतनबाग (Navratnabagh) में रेल डाक सेवा (Railway Mail Service) की असिस्टेंट पोस्टल अधिकारी उर्मिला सैनी (Urmila Saini)  की हत्या में फरार पति तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं उसकी बेटी का कहना है कि वह जिंदा मिलना चाहिए, ताकि उसको तड़पा-तड़पाकर सजा दी जा सके।


  • मां के अंतिम संस्कार के बाद बेटी प्रेक्षा मीडिया के सामने आई और बोली कि मेरा पिता साइको है। उसने मेरी मां को 15 साल से पागल कर रखा था। उस पर शक करता था। पहले भोपाल में किसी का नाम लेता था, अब इंदौर में किसी के नाम से परेशान करता था। कई बार मारपीट करता था। एक बार मैंने बीच-बचाव किया तो मुझे वस्तु फेंककर मारी, जिससे मेरे सिर में चोट आई। उसका निशान अब भी है। उसने कहा कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलना चाहिए। उसने यह भी कहा कि वह जिंदा मिलना चाहिए, ताकि उसको तड़पा-तड़पाकर साजा दी जा सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें बनाई हैं। उसकी आखिरी लोकेशन बस स्टैंड पर थी। वहीं पुलिस की नजर उसके बैंक ट्रांजेक्शन पर भी है, क्योंकि वह अपने साथ एटीएम कार्ड लेकर गया है। तीन दिन बाद भी उसने कहीं ट्रांजेक्शन नहीं किया है, इसलिए पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है। वहीं जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने चीख की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए तेज आवाज में टीवी चला रखा था। इसके चलते आसपास के लोगों को घटना का पता नहीं चला।

    होटल के ग्रुप पर पुलिस ने पोस्ट किया हत्यारे पति का फोटो
    आरोपी की तलाश में जुटी संयोगितागंज पुलिस अब सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। पुलिस ने होटलों के ग्रुप पर कल रात आरोपी अखिलेश सैनी का फोटो पोस्ट किया है और सभी होटल मालिकों से पूछा है कि ये व्यक्ति उनकी होटल में तो नहीं रुका है या फिर उन्होंने उसे देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    Share:

  • महिला उद्यमियों ने ली शपथ, महिला सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल को मिलेगी नई दिशा

    Tue Jul 14 , 2026
    कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह जबलपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान के नेतृत्व में कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का विधिवत गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved